मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गुरव समाज पुणे शहर के कार्याध्यक्ष पद पर चंद्रकांत गुरव का सर्वानुमति से चयन

आंबेगांव, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

अखिल गुरव समाज संघटना पुणे शहर की पुणे में आयोजित एक बैठक में चंद्रकांत गुरव को सर्वानुमति से संगठन का कार्याध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. अण्णासाहेब शिंदे उपस्थित थे। उनके अलावा संतोष वाघमारे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पुणे जिला, सौ. उषाताई काले प्रदेश महिला उपाध्यक्ष, सागर सालुंके प्रदेश युवा संगठन महासचिव भी उपस्थित थे। 
बैठक में पुणे शहर की संगठनात्मक समीक्षा की गई और पुणे शहराध्यक्ष दीपक देवकर के नेतृत्व में पदाधिकारियों का   चुनाव किया गया। कौस्तुभ गाडे को पुणे शहर कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रकांत गुरव को पुणे शहर कार्याध्यक्ष, समित संताने को पुणे शहर मुख्य महासचिव, अभिजीत गुरव को पुणे शहर संगठन महासचिव, सौ. चैत्रली सुनील गुरव को पुणे शहर महिला अध्यक्ष, सौ. शुभांगी रसाले को महिला कार्याध्यक्ष,    पै. तानाजी सागर को पुणे शहर युवा अध्यक्ष, सोमनाथ देवाडे    को पुणे शहर युवा कार्याध्यक्ष   चुना गया। 
बैठक में पुणे शहर में गुरव समाज का संगठन करने व आठ विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। यह बैठक प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सौ. उषाताई काले के आवास पर आयोजित  की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ