पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से महंगाई के विरोध में साइकिल रैली निकाली गई।
पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई के विरोध में गत गुरुवार को साइकिल रैली निकाली गई, जिसकी शुरुआत कैम्प स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति से गई व समापन विभागीय आयुक्त कार्यालय, पुणे को निवेदन देकर किया गया।
साइकिल रैली आंदोलन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री बसवाराज पाटिल, पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व गृहराज्य मंत्री रमेशदादा बागवे, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन दादा जोशी, प्रदेश महासचिव अभय छाजेड, पश्चिम महाराष्ट्र समन्वयक संजय बालगुडे, पूर्व मंत्री बालासाहेब शिवरकर, दत्ता बहिरट, कमल व्यवहारे, अमीर शेख, गोपाल तिवारी, आबा बागुल, रवींद्र धंगेकर, चंदूशेठ कदम, अविनाश बागवे, सोनाली मारणे, बालासाहेब आमराले, विशाल मलके, सौरभ आमराले, निलेश सांगले, सौरभ शिंदे, भूषण राणभारे, प्रकाश पवार, ब्लॉक अध्यक्ष, शहर व युवक कांग्रेस
पदाधिकारी, फ्रंटल व सेल पदाधिकारियों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुणे शहर युवक कांग्रेस कमेटी के सचिव निलेश सदाशिव सांगले ने बताया कि कोरोना महामारी ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है और उसमें मोदी सरकार ईंधन और गैस की कीमतें बढ़ाकर गरीबों को लूट रही है। मुट्ठी भर बड़े लोगों के फायदे के लिए काम करनेवाले मोदी सरकार के रवैये से आम जनता पूरी तरह से पिसी जा रही है। कांग्रेस पार्टी सड़कों पर
उतरेगी और गरीबों को लूटने वाली मोदी सरकार के खिलाफ तीव्र संघर्ष करेगी।

0 टिप्पणियाँ