मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भविष्य के लिए वृक्षारोपण और वृक्ष संरक्षण जरूरी : नगरसेवक मारुति आबा तुपे

वृक्षसंवर्धन की शपथ बच्चों को दिलाते हुए नगरसेवक मारुति आबा तुपे, शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या होडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

पेड़ हमें ऑक्सीजन, छाया, फल, फूल देते हैं, इसलिए भविष्य के लिए वृक्षारोपण और वृक्ष संरक्षण जरूरी है। यह विचार नगरसेवक मारुति आबा तुपे ने व्यक्त किए। 
भारत फोर्ज व प्रथम पुणे द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या होडे, शिवसमर्थ संस्था की अध्यक्षा मनीषा वाघमारे, भारत फोर्ज प्रकल्प के समन्वयक शिवानंद स्वामी, शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपविभाग प्रमुख संतोष होडे, प्रथम संस्था की प्रमुख स्मिता फाटक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सातववाडी व परिसर में वृक्षदिंडी निकालकर जनजागृति करने के साथ-साथ वृक्षसंवर्धन की शपथ दिलाई गई।
शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या होडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संत तुकाराम महाराज के ‘वृक्षवल्ली आम्हा सोयरे वनचरे पक्षीही सुस्वरे आळविती’ अभंग को ध्यान में रखते हुए वृक्ष ही अपने सच्चे दोस्त होते हैं, उनकी देखभाल करना अपना प्रथम कर्तव्य है।
भारत फोर्ज प्रकल्प के समन्वयक शिवानंद स्वामी ने कहा कि आपके द्वारा लगाए गए पेड़ की हर बच्चे को देखभाल करनी  चाहिए और इसे नियमित उर्वरक और पानी के साथ पोषित किया जाना चाहिए। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्रथम संस्था हड़पसर विभाग के संचालक सुनंदा राऊत ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रथम संस्था की प्रशिक्षक संध्या क्षीरसागर, चित्रा बहिरट, अर्चना गरुड और पूनम चव्हाण ने बहुमूल्य योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ