मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र राज्य के अन्य जिलों में भी उपनगरीय ट्रेनों की सेवाएं शुरू जाएं

रेलवे प्रवासी ग्रुप की चेयरमैन हर्षा शाह द्वारा सरकार से मांग
पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि) 

महाराष्ट्र राज्य के अन्य जिलों में भी उपनगरीय ट्रेनों की सेवा शुरू होनी चाहिए। मुंबई के नागरिकों के लिए उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी गई है, लेकिन महाराष्ट्र राज्य के बाकी उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति कब दी जाएगी? जो निर्णय सरकार ने मुंबईवासियों के लिया है उसी प्रकार जिन यात्रियों ने वैक्सीन की दोनों खुराकें ले ली हैं, उनके लिए भी उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति जानी चाहिए। मुंबई के लिए एक न्याय और अन्य जिलों को एक न्याय ऐसा क्यों ? जिन यात्रियों ने वैक्सीन की दोनों खुराकें ले ली हैं, उनके अंतिम टीकाकरण प्रमाणपत्र (दूसरी खुराक) पर ही जनरल, सीजन टिकट व पास रेल प्रशासन द्वारा दिए जाने चाहिए। क्यू आर कोड पद्धति पूर्ण रूप से बंद की जानी चाहिए। इमर्जेंसी सेवा बंद करके सभी के लिए टिकट वितरण की व्यवस्था होनी चाहिए। यह मांग सरकार से रेलवे प्रवासी ग्रुप की चेयरमैन हर्षा शाह ने की है। 
मुंबईवासियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आंदोलन की चेतावनी दी तो सरकार उनकी ओर झुक गई और मुंबईवासियों को छूट की ख़ैरात बांट दी। यह आरोप सरकार पर करते हुए हर्षा शाह ने कहा कि जिस तरह से मुंबईवासियों ने सरकार के विरोध में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया व आन्दोलन की चेतावनी दी थी, क्या उसी तरह से अन्य जिले के वासियों द्वारा भी सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए तभी सरकार उन्हें सुविधा उपलब्ध कराएगी?
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने   घोषणा की है कि जिन यात्रियों ने वैक्सीन की दोनों खुराकें ले ली हैं और दूसरी खुराक लेने के 14 दिन बाद उन्हें 15 अगस्त 2021 से उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी गई है। नागरिकों को लोकल रेल्वे प्रवास करने की सुविधा मिल पाए इस हेतु कोविड टीकाकरण पूरा करने के लिए ऑफलाइन सत्यापन प्रक्रिया बुधवार 11 अगस्त से मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के 53 रेलवे स्टेशनों पर और पूरे मुंबई    महानगरीय क्षेत्र में (एमएमआर रिजन) लगातार दो सत्रों में 109 स्टेशनों पर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक शुरू है। इसके आधार पर नागरिकों को रेलवे द्वारा मासिक ट्रेन पास दिया जाएगा। नागरिकों को 14 दिनों के लिए कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक लेने और सत्यापन के लिए आने पर फोटो पहचानपत्र का प्रमाणपत्र लाना आवश्यक है। यह जानकारी रेलवे प्रवासी ग्रुप की चेयरमैन हर्षा शाह ने दी है।
हर्षा शाह ने आगे बताया कि जिन यात्रियों के पास स्मार्टफोन हैं, वे ऐप से रेलवे पास डाउनलोड कर सकते हैं और जिन यात्रियों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, वे शहर में नगर निगम के वार्ड कार्यालय के साथ-साथ उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से भी फोटो पास ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन स्थानीय यात्रा पासों में क्यूआर कोड होंगे। सत्यापन के लिए घर के पास के स्टेशनों पर जाएं, लेकिन बेवजह भीड़ न करें। जो लोग सत्यापन के लिए पात्र होंगे उन्हें 15 अगस्त से यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। हेल्प डेस्क पर बीएमसी के कर्मचारी (या संबंधित स्थानीय निकाय के कर्मचारी) कोविन ऐप पर संबंधित नागरिक के अंतिम प्रमाणपत्र (अंतिम टीकाकरण प्रमाणपत्र - दूसरी खुराक) की वैधता की जांच करेंगे। वे फोटो आईडी प्रूफ की भी जांच करेंगे। एक बार जब सत्यापन दोनों  दस्तावेजों की वैधता की पुष्टि हो जाएगी, तो सीडब्ल्यूआईडी प्रमाण पत्र के साथ फोटो पहचान प्रमाण की एक प्रति पर भी निर्धारित प्रारूप में मुहर लगाई जाएगी। रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की पर कोविड अंतिम प्रमाणपत्र पेश किया जाए। तद्नुसार, रेलवे प्रशासन द्वारा मासिक रेलवे यात्रा पास जारी किया जाएगा। हालांकि यह पास आधारित यात्रा सुविधा 15 अगस्त 2021 से मान्य होगी, उससे पहले नहीं। मासिक यात्रा पास जारी करने की ऑफलाइन प्रक्रिया अगले आदेश तक और सप्ताह के सभी दिनों में जारी रहेगी, इसलिए नागरिक रेलवे स्टेशनों पर भीड़ न लगाएं। यह अपील प्रशासन द्वारा की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ