लोककल्याण प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाता को सम्मानित करती हुईं प्रा.विद्या होडे, साथ में राजाभाऊ होले, संजय सपकाल, संतोष होडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना से लंबी लड़ाई के बाद चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टरों ने छोटी-बड़ी शल्यक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन इसके लिए खून की कमी महसूस हो रही है, इसलिए समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लोककल्याण प्रतिष्ठान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। सभी सामाजिक संगठनों को रक्तदान शिविरों का आयोजन कर, इससे उबरने के लिए आगे आना चाहिए। यह अपील लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने की है।
कोरोना संक्रमण के कारण महसूस हो रही खून की कमी को मद्देनजर रखते हुए लोककल्याण प्रतिष्ठान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। यहां शिवसेना पुणे शहरप्रमुख संजय मोरे, पूर्व पंचायत समिति के सदस्य शंकर हरपले, लोककल्याण पतसंस्था के उपाध्यक्ष अरुण शिंदे, राजेंद्र बाबर, शिवसेना हड़पसर महिला आघाडी की समन्वयक प्रा.विद्या होडे, शिवसेना हड़पसर के संघटक संजय सपकाल, नितिन होले, संतोष होडे, सचिन हरपले, अमोल कापरे, दत्ता राऊत, नितीन गावडे, अविनाश गोडसे, दीपक भोसले, सागर पिलाणे आदि ने रक्तदान शिविर में जाकर इस पहल की सराहना की।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए लोककल्याण प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलकर्णी, उपाध्यक्ष दिलीप भामे, सचिव विनोद सातव, सहसचिव इंद्रपाल हत्तरसंग, कोषाध्यक्ष प्रदीप जगताप, सहकोषाध्यक्ष प्रभाकर शिंदे, कार्यकारिणी सदस्य जनार्दन चव्हाण, चंद्रकांत वाघमारे, नितीश शिवदे, तुकाराम घोडके आदि ने अथक परिश्रम किया। जीवन में प्रथम रक्तदान करनेवाले रक्तदाता अथर्व सातव, निखिल कराले, सुजय महामुनी, हनुमान सांगले, वैभव सांगले, सोमनाथ कुरुडकर का इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मान व अभिनंदन किया गया।

0 टिप्पणियाँ