मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रनोहोलिक्स ग्रुप द्वारा कोरोना टीकाकरण की जनजागृति हेतु हड़पसर से पंढरपुर तक निकाली गई साइकिल रैली

कोरोना टीकाकरण की जनजागृति हेतु हड़पसर के रनोहोलिक्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा हड़पसर से पंढरपुर 200 कि.मी. तक साइकिल रैली निकाली गई।

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर परिसर के रनोहोलिक्स ग्रुप के 15 साइकिलिस्टों द्वारा डॉ. योगेश सातव के नेतृत्व में कोरोना टीकाकरण की जनजागृति हेतु हड़पसर से पंढरपुर 200 कि.मी. तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया था, इस जनजागृति  रैली में चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पूरे भारत में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के नेतृत्व में आगे चल रहे हैं। यदि भविष्य में तीसरी लहर आती है तो युवा और वृद्ध नागरिकों के लिए टीकाकरण कोई बड़ी समस्या नहीं होनी चाहिए और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकों को लेकर फैली भ्रांतियां दूर होनी चाहिए। इसी मुख्य उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान चलाया गया है। यह जानकारी डॉ. योगेश सातव ने दी है।
इस जनजागृति रैली में डॉ. योगेश सातव, रश्मि सातव, डॉ. शंतनु जगदाले, विनोद बोरोले, डॉ. प्रवीण जावले, डॉ. सारिका रेवडकर, डॉ. निरंजन रेवडकर, पंचाक्षरी हिरेमठ, राजाराम शिंदे, डॉ. सुहास लोंढे, डॉ. विट्ठल सातव, डॉ. योगेश गायकवाड, डॉ. प्रवीण पाटिल व डॉ. अर्षभ घाणेकर ने भाग लेकर कोरोना टीकाकरण की जनजागृति की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ