हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के स्वास्थ्य अधिकारों को निवेदन देते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर के उपाध्यक्ष अझरुद्दीन सैयद, मनसेसैनिक सनी लांडगे व साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत के संबंध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विभाग की ओर से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के स्वास्थ्य अधिकारी को निवेदन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर के उपाध्यक्ष अझरुद्दीन सैयद व मनसेसैनिक सनी लांडगे द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर यहां अमित मिरेकर, आबा धारवाडकर, सतीश गायकवाड, संतोष करमल, तात्याराम गायकवाड, गणराज ठाकुर के साथ मनसे पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर के उपाध्यक्ष अझरुद्दीन सैयद व मनसेसैनिक सनी लांडगे ने बताया कि ससाणेनगर के डी मार्ट के करीब सार्वजनिक शौचालय की बहुत ही दयनीय अवस्था है, शौचालय के ऊपर सीमेंट के पत्रे अस्तित्व में नहीं हैं। साथ ही शौचालय की स्थिति बहुत ही खास्ता होने के कारण आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए जल्द से जल्द शौचालय की मरम्मत की जाए।
निवेदन स्वीकारने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि काम जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा और नागरिकों को सूचित किया जाएगा कि अब आगे से कोई समस्या नहीं होगी इस ओर ध्यान दिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ