मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

केरल में उत्‍तर पूर्व मानसून की शुरुआत, 12 जिलों में येलो अलर्ट

केरल में उत्‍तर पूर्व मानसून की शुरूआत के साथ राज्‍य के 12 जिलों में येलो अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कन्‍नूर और कासरगोड को छोड़कर सभी जिले येलो अलर्ट के तहत हैं। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने और इसके कम दबाव के क्षेत्र में बढ़ने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। जिन इलाकों में हाल ही में तेज बारिश हुई थी उन्‍हें हाई अलर्ट पर रखा गया है। कल 11 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ