मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोंढालकर दंपत्ति द्वारा पी.एम. शाह फाउंडेशन को आर्थिक मदद

पी.एम. शाह फाउंडेशन के निदेशक अधिवक्ता चेतन गांधी को चेक सौंपते हुए फ्लेयर नेटवर्क प्रा. लि. पुणे के संचालक श्री सतीश कोंढालकर और श्रीमती निवेदिता कोंढालकर, साथ में रूपाली नायडू और वैष्णवी भोसले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पी. एम. शाह फाउंडेशन पुणे स्थित एक धर्मार्थ संगठन है। पिछले कई वर्षों से यह संगठन मानव स्वास्थ्य के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। संगठन द्वारा एक उपक्रम ‘स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वच्छ शौचालय जागरूकता कार्यक्रम’ पिछले दस वर्षों से पुणे के चुनिंदा स्कूलों में लागू किया जा रहा है। संस्था ने इस परियोजना को चालू शैक्षणिक वर्ष में पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के कुछ स्कूलों में शुरू करने का निर्णय लिया है।
फ्लेयर नेटवर्क प्रा. लिमिटेड, पुणे के संचालक श्री सतीश कोंढालकर और श्रीमती निवेदिता कोंढालकर ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए स्कूल में इस परियोजना के क्रियान्वयन पर होने वाले खर्च की जिम्मेदारी उठाने हेतु पी. एम. शाह फाउंडेशन के निदेशक अभिवक्ता चेतन गांधी को चेक सौंपा। इस अवसर पर पी. एम. शाह फाउंडेशन की रूपाली नायडू, सरस्वती मेहता, वैष्णवी भोसले, सायली फुंडे मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ