मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रयत शिक्षण संस्था की जनरल बॉडी सदस्य पद पर रामदास जगदाले को चुना गया

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
रयत शिक्षण संस्था की जनरल बॉडी सदस्य पद पर हाल ही में रामदास वाघू जगदाले को चुना गया है। उन्होंने इससे पहले संस्था में आजीवन सदस्य, प्रबंध परिषद सदस्य, प्राचार्य पदों की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। 
रयत शिक्षण संस्था में 30 साल सेवा करते हुए प्राचार्य पद से  वे वर्ष 2010 में निवृत्त हुए हैं। उन्हें पुरंदर तालुका आदर्श शिक्षक पुरस्कार, पुणे महानगरपालिका आदर्श शिक्षक पुरस्कार, पुणे जिला परिषद आदर्श शिक्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ