हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर स्थित एंजल मिकी एंड मिनी स्कूल में गत 7 और 8 अक्टूबर को एरो और स्पेस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन इसरो के पूर्व संचालक श्री विष्णु लाल के शुभ हाथों किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभिवावकों ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी उनकी आंखों के लिए एक सुखद थी।
विद्यार्थियों ने उपग्रह विषय पर प्रकाश डाला, जिसमें वाहन, मॉडल्स, एरोमॉडलिंग, पैरामोटर्स, पैराग्लायडिंग विषयों पर ध्यान आकर्षित किया।
स्कूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सचिन अग्निहोत्री, और स्कूल के संस्थापक श्री ओमप्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों की सराहना की। इंडो विज्ञान शिक्षण के मार्गदर्शक और अध्यक्ष श्री संतोष पिसे ने विद्यार्थियों को प्रेरणा दी। स्कूल प्राचार्या श्रीमती रेखा सुब्रमण्यम ने प्रोत्साहित किया और कहा कि यह भविष्य की एक झलक है।

0 टिप्पणियाँ