प्रभाग क्रमांक 23 में नन्हें-मुन्ने बच्चे भूमिपूजन करते हुए, साथ में नगरसेविका व स्थायी समिति की सदस्या उज्ज्वला जंगले व सुभाष जंगले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
प्रभाग क्रमांक 23 में नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा किए गए अनोखे भूमिपूजन ने सबका ध्यान खींचा है। इस पहल का आयोजन स्थानीय नगरसेविका व स्थायी समिति की सदस्या उज्ज्वला सुभाष जंगले द्वारा किया गया।
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती यानी बालदिन पर प्रभाग क्र.23 में कालेबोराटेनगर के प्रगतिनगर, कालोनी नं.1 में नन्हें-मुन्ने बच्चों के शुभ हाथों विभिन्न विकास कामों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही बालदिन का महत्व व भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में जानकारी भी दी गई। नन्हें-मुन्ने बच्चे पंडित जी की जान होते थे, वह कहते थे कि बच्चे भगवान के घर के फूल हैं। बच्चे पंडित जी के दिल में एक अमूल्य संसाधन थे। वह बच्चों की संगति में ही रहते थे और बच्चे भी चाचा नेहरू को उनके सौम्य स्वभाव के कारण पसंद करते थे। बच्चों के बीच खेलते-खेलते वह उनमें से एक बन जाते थे। बच्चों के प्रति प्रेम के कारण वे सभी के चहेते चाचा नेहरू बन गए। बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए वे तभी आदर्श नागरिक बन सकते हैं, जब उन्हें कम उम्र में ही उचित मार्गदर्शन मिले। इसी उद्देश्य से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन बच्चों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर यहां स्थानीय नगरसेविका व स्थायी समिति की सदस्या उज्ज्वला सुभाष जंगले के साथ नन्हें-मुन्ने बच्चों सहित महिला व परिसर की जनता उपस्थित थी।
0 टिप्पणियाँ