शिवसेना हड़पसर महिला आघाडी ने दिया हड़पसर पुलिस को निवेदन
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले को निवेदन देती हुईं विधानसभा समन्वयक प्रा. विद्या संतोष होडे, महिला आघाडी की वत्सला घुले, सुप्रिया डालिंबकर, वैशाली काले, सुनंदा देशमुख, साथ में उपशहर प्रमुख समीर अण्णा तुपे, हड़पसर विधानसभा गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
भारतीय स्वतंत्रता के विरोध में बेतुके बयान देनेवाली देशद्रोही कंगना रणावत पर मामला दर्ज होना ही चाहिए, इसलिए शिवसेना हड़पसर महिला आघाडी की ओर से हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले को निवेदन दिया गया है। इस अवसर पर यहां शिवसेना हड़पसर महिला आघाडी की विधानसभा समन्वयक प्रा.विद्या संतोष होडे, महिला आघाडी की वत्सला घुले, सुप्रिया डालिंबकर, वैशाली काले, सुनंदा देशमुख, जिलाप्रमुख विजय देशमुख, उपशहर प्रमुख समीर अण्णा तुपे, हड़पसर विधानसभा गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल, संतोष होडे, प्रशांत पोमन, महेंद्र बनकर, अजय सपकाल, अजय सकपाल, बाबू काले, गौरव गायकवाड आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ