मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर महिला अध्यक्षा स्वाति प्रमोद कुरणे द्वारा हड़पसर भाजपा महिला कार्यकारिणी घोषित

हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की नवनियुक्त भाजपा महिला आघाडी कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ नगरसेविका रंजना टिलेकर, संध्या टिलेकर, स्वाति प्रमोद कुरणे, स्मिता गायकवाड उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ होने जा रहा है। आगामी होने जा रहे पुणे महानगरपालिका चुनाव में हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की सभी जगह भाजपा को मिलने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारीगण, भारतीय जनता पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष जगदीश मुलिक, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी आघाडी महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष व हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी के नेतृत्व में हड़पसर भाजपा महिला कार्यकारिणी शत प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी हड़पसर के लिए काम करेगी। यह विश्वास भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा स्वाति प्रमोद कुरणे ने व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ओर से दिवाली के अवसर पर स्नेह सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया था। स्नेह सम्मेलन समारोह में भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा स्वाति प्रमोद कुरणे द्वारा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की कार्यकारिणी घोषित की, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां भारतीय जनता पार्टी पुणे शहराध्यक्ष जगदीश मुलिक, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी आघाडी महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष व हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर, संघटन महासचिव गणेश घोष, संदीप लोणकर, भूषण तुपे, हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष संदीप दलवी, गणेश घुले, भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी आघाडी के अध्यक्ष संजय सातव, दादा कोद्रे, नगरसेविका रंजना टिलेकर, संध्या टिलेकर, वृषाली कामठे, उज्वला जंगले, मनीषा कदम, विजया वाडकर, भाजपा पुणे शहर की उपाध्यक्ष स्मिता गायकवाड, जयश्री बिडकर, सविता हिंगणे, सरपंच शिवराज घुले, सुनील धुमाल, महेश ससाणे, अमित घुले, अण्णा धारवाडकर, प्रमोद सातव,   बालासाहब घुले, रवि तुपे, अविनाश मगर, संतोष शिंदे के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि पर हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर व हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी के नेतृत्व में हड़पसर विधानसभा मतदार संघ भाजपा महिला आघाडी की अध्यक्षा स्वाति प्रमोद कुरणे ने हाल ही में महिला कार्यकारिणी घोषित की है, जो इस प्रकार है- शारदा पानमन, कल्पना शेलार, मेनका उमडेकर, संजना शर्मा, शोभा डावरे, मोहिनी शिंदे, नूतन पासलकर, अश्विनी सूर्यवंशी को उपाध्यक्ष, महासचिव- प्रा. शोभा लगड  छाया गदादे, रेखा माने और सचिव के रूप में उज्ज्वला चव्हाण, छाया दांगट, सुनीता रायकर, निकिता निगाले, मोनाली हिंगणे को चुना गया है। स्नेह सम्मेलन समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारीगणों को भारतीय जनता पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष जगदीश मुलिक व हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर के शुभ हाथों नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ