मेहनतकश दिव्यांगों को अनाज और दिवाली की मिठाई बांटते हुए स्व. अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान की अध्यक्षा जयश्री महेंद्र बनकर व समाजसेवक महेंद्र बनकर चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
स्व. अर्जुनराव बनकर (बुवा फूलवाले) के 9 वें स्मृति दिवस के अवसर पर हड़पसर के गांधी चौक में उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके विनम्र अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से दिव्यांग होने के बावजूद व्यवसाय कर रहे मेहनतकश दिव्यांगों को अनाज और दिवाली की मिठाई बांटी गई। इनमें प्रवीण डिंबले (वृत्तपत्र विक्रेता), गोपी चव्हाण (साइकिल रिपेयर), राहुल चव्हाण (फिरता विक्रेता) व शिवराज हातनोरे (फिरता विक्रेता) का समावेश है। इनके अलावा हड़पसरगांव के गरीब और नवोदित होशियार छात्राओं को कक्षा 11 वीं की किताबों का संच, अनाज और दिवाली की मिठाई उपहार में दी गई। साथ ही तलाठी कार्यालय की सफाई कर्मचारी तुलसी राठोड को भी अनाज और दिवाली की मिठाई उपहार में दी गई। इस अवसर पर प्राध्यापक राजेंद्र ढवले, प्राध्यापिका विद्या संतोष होडे व सतीश भिसे ने अपना मनोगत व्यक्त किया।
यहां मोहन चिंचकर, विकास दलवी, सुनिल भालके, समाजसेवक महेंद्र बनकर, अनिल वाहवल, विक्रम आल्हाट, विलास शेलार, चंद्रकांत ताजणे, ठक सेन, भाऊसाहब माकर, बालासाहब ससाणे, संतोष ससाणे, राजेंद्र नेवसे, जयप्रकाश जाधव, महेश ननावरे, स्वप्निल डांगमाली, सागर भंडारी, गणेश हिंगणे, महेश बनकर, सुधीर होले, विनोद करपे, विशाल तोडकर, विट्ठल दलवी, स्व. अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान की अध्यक्षा जयश्री महेंद्र बनकर, मीना थोरात, सुनंदा देशमुख आदि के बाद प्रतिष्ठान के सदस्य व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ