मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर के मुख्य मार्ग एवं क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की जाए

सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे द्वारा मांग

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर के मुख्य मार्ग एवं क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे ने एक निवेदन द्वारा की है। 
इस बारे में हमारे प्रतिनिधि को अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हड़पसर पुणे शहर का पूर्व भाग यानी उपनगर है, जहां हमेशा ट्रैफिक जाम रहता है। ट्रैफिक जाम की समस्या ने यहां स्थायी रूप धारण कर लिया है। हड़पसर में कहीं भी फोर व्हीलर व टू व्हीलर के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। पुणे शहर में जिस तरह से पी-1, पी-2 के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की गई, उसी तरह से हड़पसर के मुख्य मार्गों एवं क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था क्यों नहीं की गई है? हड़पसर के मुख्य मार्गों एवं क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए जो समय की मुख्य जरूरत है। हड़पसर के मुख्य रास्ते व उड्डानपुल के नीचे जगह है परंतु उस जगह पर अनधिकृत पथारीवाले हमेशा ही बैठे रहते हैं और उनकी तरफ प्रशासन भी आंखें मूंदें हुए है? नागरिक बैंक, ऑफिस, कपड़े, राशन व सब्जी खरीददारी,   अस्पताल व अन्य निजी कामों के लिए जाते समय अपनी गाड़ी रास्ते के किनारे खड़ी करते हैं। खड़ी की गई गाड़ी को यातायात पुलिसकर्मी अनेक बार उठाकर ले जाते हैं, ऐसे में परिवहन जुर्माना का खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही यातायात पुलिसकर्मी से भी अक्सर विवाद होते रहते हैं। ग्लायडिंग सेंटर में ससाणेनगर परिसर के लोग व्यायाम के लिए जाते हैं ऐसे नागरिकों की भी गाड़ी यातायात पुलिसकर्मी उठा ले   जाते हैं और वहां कहीं भी नो पार्किंग का बोर्ड नहीं है, वहां पर ट्रैफिक जाम भी न होने पर वाहनों को क्यों उठाया जाता है ?  हड़पसर में जहां ट्रैफिक जाम   रहता है वाहनों को बाधित करनेवालों पर कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसे वाहनचालकों को छोड़कर अन्य जगह पर कार्रवाई ट्रैफिक पुलिसकर्मी कर रहे हैं जहां पर ट्रैफिक जाम भी नहीं होता? इस बारे में नागरिकों में संतप्त भावनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे ने अंत में कहा कि हड़पसर के मुख्य मार्गों एवं क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की शुरूआत के लिए प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने की बहुत ही जरूरत है। देखा जाए तो पार्किंग की समस्या किर्लोस्कर पुल से लेकर रवि दर्शन तक बहुत जरूरी है। जिन वाहनों से शासन को टैक्स मिलता है, आमदनी होती है उनके लिए ही कुछ भी सुविधा नहीं है, परंतु जो अनधिकृत पथारीवाले या अन्य वाहन हैं जो खुलेआम अनधिकृत रूप से यातायात करते हैं, ऐसे अनधिकृत रूप से यातायात करनेवालों पर यातायात पुलिसकर्मी कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं? उन्हें व्यवसाय करने के लिए सुविधा किस तरह मिलती है? हड़पसर के नागरिकों के मन में यह अनसुलझा प्रश्न है? इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस अन्यायपूर्ण परिवहन समस्या को हल करना के लिए वाहनों हेतु सड़क के किनारे पार्किंग लेन, सम और विषम तिथियों की व्यवस्था और अनधिकृत व्यवसायों को रोककर उस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ