मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चित्रा वाघ का डॉ. बालासाहब हरपले के निवासस्थान पर हुआ आगमन

चित्रा वाघ का स्वागत करते हुए संतोष हरपले, साथ में डॉ.अजीत गोपछडे, डॉ. बालासाहब हरपले, नगरसेवक मारुति तुपे, धनंजय कामठे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

फुरसुंगी, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा वैद्यकीय आघाडी के सहसंयोजक डॉ. बालासाहब हरपले के निवासस्थान पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता चित्रा वाघ आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा वैद्यकीय आघाडी महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा कोरोना टीकाकरण और सेवा वितरण की जानकारी के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की जानकारी के साथ महाराष्ट्र राज्य की समीक्षा की। इस बारे में संक्षिप्त रूप में विवरण महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा वैद्यकीय आघाडी के संयोजक डॉ. अजीत गोपछडे और आघाडी के सहसंयोजक डॉ. बालासाहब हरपले ने दिया। यहां महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा वैद्यकीय आघाडी की उपाध्यक्षा डॉ. उज्ज्वला हरपले, डॉ. उज्ज्वला हाके, डॉ. तेजस्वीनी अरविंद, डॉ. संदीप वाघ, नगरसेवक मारुति तुपे, भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे, भारतीय जनता पार्टी हवेली तालुका के उपाध्यक्ष संतोष हरपले, संदीप हरपले, जयकुमार चव्हाण के साथ अन्य पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ