मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था द्वारा अनाथ और विधवाओं को कपड़े व अनाज वितरित

अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर कपड़ों को मोड़कर वर्गीकृत करते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

मांजरी, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

दीपावली के दिन गरीबों के द्वार पर खुशियों का दीपक जलाना चाहिए इस प्रमुख उद्देश्य से अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था से संलग्न नेहरू युवा केंद्र पुणे की ओर से गरीब जरूरतमंद, अनाथ और विधवाओं को कपड़े और अनाज वितरित किये जाते हैं। यह जानकारी अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने दी है।
आगे शैलेंद्र बेल्हेकर ने   बताया कि हमारी संस्था उच्चभ्रू सोसाइटी के निवासियों से अच्छे कपड़े एकत्र करती है। इन कपड़ों को एक स्थान पर संग्रह करके उन्हें पुरुष, महिला, बच्चों, लड़कों और लड़कियों में वर्गीकृत किया जाता है। उन्हें फुटपाथ पर रहनेवाले परिवार, खेतों में गन्ना तोड़ने का काम करनेवाले कर्मी, झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाले परिवारों में बांटा जाता है, साथ ही अनाज के किट जरूरतमंद परिवारों के घर तक पहुंचाने का काम किया जाता है। 
संस्था पिछले दस सालों से  यह पहल करती आ रही है और कई परोपकारी लोग इस पहल में मदद करते हुए अहम योगदान दे रहे हैं। संस्था के अतुल रासकर, मीनाक्षी कुमकर, शुभांगी शिंदे, समीर घुले, डॉ. गणेश सातव, अर्चना दुंगरवाल इस पहल का संयोजन कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ