मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पंजीकरण महानिरीक्षक और मुद्रांक नियंत्रक कार्यालय पर निकाला जाएगा विशाल मोर्चा

स्वाभिमानी ब्रिगेड संघटना के संस्थापक व अध्यक्ष रोहन सुरवसे पाटिल द्वारा जानकारी

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

दस्त क्रमांक 9807/2020 निबंधन अधिनियम व रेरा अधिनियम का उल्लंघन करके दस्त पंजीकृत किया गया है, इस बारे में हालांकि शिकायत दर्ज हुए 9 महीने हो चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इसलिए अब हम हजारों की संख्या में पंजीकरण महानिरीक्षक व मुद्रांक नियंत्रक कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकालेंगे। यह जानकारी स्वाभिमानी ब्रिगेड संघटना के संस्थापक अध्यक्ष रोहन सुरवसे पाटिल द्वारा दी गई है।
आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दिनांक 7/03/2021, 9/03/2021 और 22/03/2021 को स. दु. नि. हवेली क्र.27 का दस्त क्र. 9807/2020 निबंधन अधिनियम व रेरा अधिनियम का उल्लंघन करके दस्त पंजीकृत किया गया है, इस बारे में हमने शिकायत भी की है। हालांकि तब से 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मैंने इसके खिलाफ 15 अगस्त 2021 को आंदोलन करने चेतावनी दी थी, तब मुझे पत्र के द्वारा बतलाया गया था कि उचित कार्रवाई करने का निर्णय लिया जा रहा है। ऐसा मुझे डी.आई.जी. गोविंद कराड  व (तत्कालीन पुणे विभाग के डी.आई.जी.) खराडे के पत्र द्वारा बताया गया, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान और विश्वास को ध्यान में रखते हुए 15/08/2021 को अनिश्चितकालीन धरना स्थगित किया गया। लेकिन हमें गुमराह किया गया है और हमें लगता है कि आपने न्याय करने की कोशिश किए बिना अपराधी का समर्थन किया है। संबंधित अधिकारी द्वारा दैनिक आधार पर दस्त दर्ज किए जा रहे हैं। मुझे न्याय की उम्मीद थी क्योंकि एक दिन में नंदकर (स.दु.नि. हवेली क्र.22 व भोसले प्रभारी स.दु.नि.हवेली क्र.14) के खिलाफ कार्रवाई की। अजीत फडतरे की इतनी बड़ी गलती का एहसास होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने के पीछे क्या कारण है? यही हम नहीं समझ पा रहे हैं। 
अंत में रोहन सुरवसे पाटिल ने बताया कि 13/08/2021 को आपको आवेदन द्वारा सूचित किया गया था कि मुझे धमकी भरे फोन कॉल और जान से मारने की धमकी मिल रही है। मेरे परिवार और मुझे मारे जाने का खतरा है, फिर भी ध्यान नहीं दिया गया। मेरा अनुरोध है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए। इसमें संबंधित अधिकारी दोषी पाए गए हैं उन पर तुरंत उचित कार्रवाई की जाए अन्यथा 8 दिनों के भीतर कार्रवाई न की गई तो स्वाभिमानी ब्रिगेड संघटना की ओर से पुणे कलेक्टर ऑफिस से आई.जी.आर. ऑफिस पर विशाल मोर्चा निकाला जाएगा। इस अवसर पर यहां सुनील कुसालकर, अक्षय थोरात आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ