मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आदर्श शिक्षक व बहुजनों के उद्धारक थे महात्मा ज्योतिबा फुले : विधायक चेतन तुपे

शैक्षणिक व सामाजिक कार्य का विशेष पुरस्कार हाजी नाजिम शेख को प्रदान करते हुए विधायक चेतन तुपे साथ में पूर्व महापौर वैशाली बनकर, नगरसेवक मारुति तुपे, नगरसेवक योगेश ससाणे, पूर्व नगरसेवक विजय देशमुख, सुनील बनकर, शिवसेना हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देते हुए बहुजनों के विकास के द्वार खोलें। समानता निर्माण की। वे सही मायने में शिक्षा क्षेत्र के आदर्श शिक्षक व बहुजनों के उद्धारक थे। उनके जीवन का अध्ययन करके हम सभी को अपने सामाजिक जीवन में कार्य करना चाहिए। यह विचार हड़पसर विधानसभा   चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने व्यक्त किए। 
क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले के 131 वें स्मृति दिन के अवसर पर अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से हड़पसर गांधी चौक में महात्मा फुले की प्रतिमा को विधायक चेतन तुपे के शुभहाथों पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर शैक्षणिक व सामाजिक कार्य का विशेष पुरस्कार हाजी नाजिम शेख को विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों प्रदान किया गया। यहां पूर्व महापौर वैशाली बनकर, नगरसेवक मारुति तुपे, नगरसेवक योगेश ससाणे, पूर्व नगरसेवक विजय देशमुख, सुनील बनकर, गेनुजी फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय सातव, साधना सहकारी बैंक के वाइस चेयरमैन आबा कापरे, जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक, विट्ठल सातव, विक्रम अल्हाट, महेश ससाने, प्राध्यापिका सुनीता ननावरे, सतीश भिसे, मयूर फडतरे, अमित गायकवाड, विवेक तुपे, विलास शेलार आदि उपस्थित थे।
प्रास्तविक मुकेश वाडकर और आभार प्रदर्शन स्व. अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान के प्रमुख व शिवसेना हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ