मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे महात्मा ज्योतिबा फुले : संजय आण्णा सातव

क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की 131 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संजय आण्णा सातव जनसंपर्क कार्यालय में उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन किया गया।

हड़पसर, दिसंबर ( ह.ए. प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र की भूमि वीरों एवं सन्तों की भूमि है। साथ ही यहां पर ऐसे महामानव भी हुए हैं, जिन्होंने अनेक यातनाएं सहकर भी सामाजिक सुधार सम्बन्धी कार्य किये हैं। ऐसे महान व्यक्तियों में से एक थे, महात्मा ज्योतिबा फुले। भेदभाव रहित समानतावादी सत्यशोधक समाज की स्थापना करनेवाले तथा नारी शिक्षा को प्रोत्साहित करनेवाले ज्योतिबा फुले का नाम अविस्मरणीय रहेगा। महात्मा फुले देश में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। यह विचार भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संजय आण्णा सातव ने व्यक्त किए।
क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की 131 वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम संजय आण्णा सातव जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कर उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां प्रमोद वाघमोडे, दिलबहार आवाड, सुधाकर आवाड, निशीगंधा दिलबहार आवाड, शिला सुधाकर आवाड, राजेश कांबले, अंकल डिसूजा, विट्ठल मदणे, भरत क्षीरसागर, नितिन पवार, अमोल पारधे, सोमनाथ कांबले, गणेश रसाल, राहुल क्षीरसागर, मंगेश पारधे, सूरज खिल्लारे व अन्य उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ