संजय गांधी निराधार योजना महाराष्ट्र राज्य के सदस्य कलेश्वर घुले द्वारा प्रकाशित की गई राष्ट्रवादी दिनदर्शिका-2022 का विमोचन करते हुए पहले चित्र में हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे पाटिल व दूसरे चित्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संजय गांधी निराधार योजना महाराष्ट्र राज्य के सदस्य कलेश्वर घुले द्वारा प्रकाशित की गई राष्ट्रवादी दिनदर्शिका 2022 का विमोचन सानेगुरुजी भवन, हड़पसर में विधायक चेतन तुपे पाटिल व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पुणे शहर मध्यवर्ती कार्यालय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप के शुभ हाथों किया गया।
इस अवसर पर यहां पूर्व महापौर वैशाली बनकर, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, नगरसेवक योगेश ससाणे, गणेश ढोरे, अशोक कांबले, नगरसेविका हेमलता मगर, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डा. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे, संजय शिंदे, मिथुन घुले, कुणाल घुले, अमर करुणाकर, सदाशिव थोरात, लखन काले, दीपक शिंदे, मदन केंगार के साथ अन्य प्रमुख प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ