मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाजसेविका अमृत पठारे महिला सलाहकार पुणे जिला समिति के सदस्य पद पर नियुक्त

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

महिला व बाल विकास महाराष्ट्र शासन के अन्तर्गत गठित की गई समिति में समाजसेविका अमृत कैलाश पठारे को महिला सलाहकार पुणे जिला समिति के सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर समाजसेविका अमृत पठारे ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि मुझे महिलाओं और बच्चों के लिए काम करने व उनकी सेवा करने का मौका मिला है। आज तक मैंने बाल विकास और महिलाओं की मुश्किलें व उनके जीवन की समस्या हल करने की जो कोशिश की, उसके परिणामस्वरूप मुझे जिला समिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। प्राप्त हुए इस अवसर को देखते हुए मैं निश्चित रूप से पुणे जिले के हर विभाग में महिलाओं व बच्चों की समस्याओं को हल करने को प्रधानता दूंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ