मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जिलास्तरीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता अभिजीत पराते ने जीती

धर्मवीर शंभूराजे प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित की गई जिलास्तरीय बॉडी बिल्डिंग (शरीर सौष्ठव) प्रतियोगिता में अभिजीत पराते को ‘श्री 2021 पुरस्कार’ से सम्मानित करते हुए नगरसेवक मारुति तुपे, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती व नगरसेवक मारुति तुपे के जन्मदिन के अवसर पर धर्मवीर शंभूराजे प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित की गई जिलास्तरीय बॉडी बिल्डिंग (शरीर सौष्ठव) प्रतियोगिता में अभिजीत पराते ने श्री 2021 का खिताब प्राप्त किया है, अथर्व थोपटे, पूजा गौडा ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उक्त प्रतियोगिता कुल 10 विविध गुटों में आयोजित की गई थी, जिसमें 250 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में बेस्ट पोझर विशाल सुरवसे व प्रिया इल्ले और अपकमिंग बॉडी बिल्डर के रूप में अविष्कार सोलापुरकर ने सफलता प्राप्त की। एशियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के सचिव डॉ. संजय मोरे, महाराष्ट्र बॉडी बिल्डिंग असोसिएशन के कोषाध्यक्ष  शरद मारणे, अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर मल्लेश धनगर व स्नेहा प्रकाश प्रमुख अतिथि के रूप में     उपस्थित थे। प्रमुख अतिथि के शुभ हाथों विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के परीक्षक के रूप में अजय गोले, मंगेश परदेशी, इलियास शेख, विवेक माने, श्रीराम बराटे व संग्राम पवार ने जिम्मेदारी संभाली। धर्मवीर शंभूराजे फिटनेस के दीपक तांदले, राहुल तुपे, ओंकार तुपे व पुणे बॉडी बिल्डर्स एंड फिटनेस असोसिएशन के अजय गोले द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ