सप्तगिरी सोसाइटी में जिम का उद्घाटन करती हुईं पल्लवी प्रसाद जगताप, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क
आंबेगांव खुर्द, पुरंदर हवेली के लोकप्रिय विधायक संजय चंदूकाका जगताप की विकास निधि से सप्तगिरी सोसाइटी जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द में जिम की स्थापना की गई, जिसका 9 जनवरी को 7.30 बजे सायं विधिवत् उद्घाटन सौ. पल्लवी प्रसाद जगताप, अध्यक्ष, नारी शक्ति सामाजिक संघटना, पुणे द्वारा किया गया। सर्वप्रथम शारदा दत्तात्रेय पाटिल और अश्विनी प्रदीप पाटिल द्वारा सौ. पल्लवी प्रसाद जगताप का स्वागत किया गया और हल्दी कुमकुम लगाया गया। इसके पश्चात् पल्लवी ताई द्वारा गणपति की आरती की गई, तत्पश्चात् फीता काट कर जिम का उद्घाटन किया गया।
सप्तगिरी सोसाइटी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सचिव विक्रम पाटिल, कार्यकारिणी सदस्य आमिर मुल्ला, संदीप पाटिल, वयोवृद्ध सभासद विनोद कुमार त्यागी, माणिक तांबे ने पुष्प गुच्छ भेंट कर पल्लवी ताई का स्वागत किया और रामेश्वरी सिंह, शारदा पाटिल, शिमला विनोद त्यागी, राजश्री दिनकर शेल्के, अश्वनी प्रदीप पाटिल, ज्योति संदीप पाटिल, सुषमा नाना कोल्हेकर, बयाबाई जयवंत कारंडे, प्रयागा घोल्वे, श्रीमती नवनाथ शेल्के आदि ने सम्मिलित रूप से शॉल व श्रीफल भेंट कर पल्लवी ताई का सम्मान किया।
इस अवसर पर बोलते हुए पल्लवी ताई ने कहा कि वे सप्तगिरी सोसाइटी को अपना परिवार ही नहीं अपितु उसकी स्वयं को बेटी मानती हैं और सोसाइटी के हित में जो कुछ भी उनसे बन पड़ेगा वह अवश्य करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि उनके पति पूर्व ग्रामपंचायत सदस्य प्रसाद शामराव जगताप अभी विधायक संजय जगताप सर के साथ मुंबई गए हुए हैं और वे सप्तगिरी सोसाइटी को पानी दिलवाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर चंद्रकांत आ. गुरव, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संघ भी आमंत्रित थे और उन्होंने अपने संबोधन में सप्तगिरी सोसाइटी को अपनी सोसाइटी ही बताया क्योंकि जब भी सोसाइटी में कुछ होता है तब उनको आमंत्रित किया जाता है। इस अवसर प्रदीप दत्तात्रेय पाटिल, राहुल, कार्तिक त्यागी, प्रियांकुल त्यागी, श्रीनिवास घोलवे, वयोवृद्ध रघुनाथ भोसले, अपर रमेश पिंपले, जयवंत कारंडे, आदि उपस्थित थे। जिम को इंस्टालेशन समाधान द्वारा किया गया, लेकिन सोसाइटी सभासद प्रदीप पाटिल, संदीप पाटिल, नवनाथ शेल्के व राहुल द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय रहे। आभार प्रदर्शन विक्रम पाटिल द्वारा किया गया।
सिंधुरत्न होटल से साईनगरी तक डामरीकरण
नारीशक्ति सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सौ. पल्लवी प्रसाद जगताप के अनुरोध पर पुरंदर हवेली के लोकप्रिय विधायक संजय चंदूकाका जगताप के प्रयत्नों से जांभुलवाडी रोड में सिंधुरत्न होटल से साईनगरी तक डामरीकरण व गड्ढों को भर दिया गया। इसके लिए महानगरपालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत सराहनीय है और वे साधुवाद के पात्र हैं।
0 टिप्पणियाँ