मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्त्री शक्ति की प्रेरणा हैं ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले : श्रद्धाताई साठे

क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा को अभिवादन करती हुईं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) पुणे शहर महिला आघाडी की अध्यक्षा श्रद्धाताई प्रदीप साठे उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।

हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
हड़पसर, जनवरी

ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले स्त्री शक्ति की    प्रेरणा हैं। स्त्री शिक्षा की ज्ञान रूपी ज्योति जलाने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके कारण ही   आज हर घर-घर में ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित होने से ही हर घर शिक्षा की रोशनी से झिलमिला उठा है। यह विचार रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) पुणे शहर महिला आघाडी की अध्यक्षा श्रद्धाताई प्रदीप साठे ने व्यक्त किए।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) पुणे शहर महिला आघाडी की ओर से क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा को अभिवादन करते हुए वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) पुणे जिला महिला अध्यक्षा जयश्री जाधव, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) पश्चिम महाराष्ट्र युवक आघाडी के सचिव प्रदीप साठे, पश्चिम महाराष्ट्र उपाध्यक्ष महेंद्र कांबले,पश्चिम महाराष्ट्र सचिव मोहन जगताप, हवेली अध्यक्ष संजय धिवार, हवेली महिला आघाडी अध्यक्षा छाया गायकवाड, विद्यार्थी आघाडी पुणे जिला अध्यक्ष रोहित कांबले, पुणे शहर उपाध्यक्ष राहुल सालुंके, अल्पसंख्यक पश्चिम महाराष्ट्र महिला आघाडी अध्यक्षा हलीमा शेख, दिपाली धिवार, भारती सांवत, मिलिंद शेलार, बबन शेलार के साथ पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) पश्चिम महाराष्ट्र युवक आघाडी के सचिव प्रदीप साठे ने कहा कि महिला शिक्षा की अग्रदूत क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले ने पुणे के भिड़ेवाड़ा में देश का पहला लड़कियों का स्कूल शुरू किया। इस ऐतिहासिक भिड़ेवाड़ा को तुरंत सरकार द्वारा अधिग्रहित कर इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के साथ उसे विकसित किया जाए। यह मांग सरकार से इस अवसर पर उन्होंने की है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) खडकवासला मतदार संघ की ओर से कोंढवे धावडे भैरवनाथनगर में क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर महिला समारोह व विद्यार्थियों को कॉपी किताबें वितरित की गईं। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन व आभार प्रदर्शन मोहन गायकवाड ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ