मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भांतू समाज की उन्नति के लिए हर संभव मदद की जाएगी : भिकू (दादा) इदाते ने दिया आश्वासन

विमुक्त घुमंतू व अर्धघुमंतू विकास एवं कल्याण बोर्ड, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अध्यक्ष श्री भिकू (दादा) इदाते को भांतू समाज की ओर से मांगों का निवेदन देते हुए अखिल भारतीय सहंसमल भांतू समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील मलके, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश रावलकर व अन्य पदाधिकारीगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
हड़पसर, जनवरी

भांतू समाज पर हो रहा अन्याय, शिक्षा व्यवस्था, मूलभूत अधिकार व अन्य विषयों पर अखिल भारतीय सहंसमल भांतू समाज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विमुक्त घुमंतू व अर्धघुमंतू विकास एवं कल्याण बोर्ड, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अध्यक्ष श्री भिकू (दादा) इदाते से मिलकर भांतू समाज की उन्नति के बारे में संक्षिप्त रूप से चर्चा की और समाज की समस्या उनके समक्ष रखी। इस अवसर पर दादा इदाते ने इस सम्बंध में हर प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया। अखिल भारतीय सहंसमल भांतू समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील मलके के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री रणधीरसिंह तंदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष माछरे, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश रावलकर, हसनसिंह मलके ने शामिल थे। 
यह जानकारी अखिल भारतीय सहंसमल भांतू समाज संघ के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश रावलकर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ