महाराष्ट्र राज्य के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर ओबीसी मोर्चा की उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड की वेबसाइट का उद्घाटन व कार्य अहवाल व दिनदर्शिका का विमोचन करते उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर ओबीसी मोर्चा की उपाध्यक्षा व स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड की वेबसाइट का उद्घाटन और उनके कार्य अहवाल व दिनदर्शिका का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के शुभ हाथों कोथरूड स्थित उनके जनसंपर्क कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर यहां पुणे शहर ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष बंडू कचरे, उद्योगपति तुषार गायकवाड, शुभम दांगट, गुरुनाथ भाऊ हडदरे, हड़पसर विधानसभा की सचिव संगीता पाटिल व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ