हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर परिसर में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है, वहीं महानगरपालिका प्रशासन निष्क्रिय भूमिका निभा रहा है। हाथों पर हाथ रखकर बैठनेवाले निष्क्रिय महानगरपालिका प्रशासन को नींद से उठाने के लिए हड़पसर परिसर में सड़क पर हुए गड्ढों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए गड्ढे का प्रतिकात्मक पूजन करके श्राद्ध डाला गया और महानगरपालिका प्रशासन की कड़ी शब्दों में निषेध किया गया। यह जानकारी विजन हड़पसर के प्रमुख अनिल मोरे द्वारा दी गई है।
हड़पसर में एक सप्ताह से अधिक समय से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में गिरनेवाले वाहनचालकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इससे कई लोग घायल हो चुके हैं, गड्ढों से स्कूली बच्चों की जान को खतरा निर्माण हो गया है। महानगरपालिका प्रशासन प्रतिदिन गड्ढा भरने के आंकड़े जारी कर रहा है। दरअसल गड्ढों के प्रमाण घातक रहने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। महानगरपालिका अधिकारी एसी कार्यालय छोड़ नही पा रहे हैं। उन्हें आम लोगों की दुर्दशा दिखाई नहीं दे रही है। इस ओर ध्यान आकर्षित करने के मुख्य उद्देश्य से विजन हड़पसर कृति समिति ने हड़पसर के रास्ते पर आंदोलन किया। इस अवसर पर यहां विजन हड़पसर के प्रमुख अनिल मोरे, हरीश टेमगिरे, तुषार पायगुडे, दिगंबर माने, दीपक कुदले, पल्लवी प्रशांत सुरसे, दीपक गायकवाड के साथ विजन हड़पसर के अन्य सदस्यों ने उपस्थित रहकर गड्ढे का प्रतिकात्मक पूजन करके श्राद्ध डालते हुए आंदोलन किया।
विजन हड़पसर के प्रमुख अनिल मोरे ने आगे कहा कि आंदोलन करके भी अगर हमारा हड़पसर गड्ढे मुक्त नहीं हुआ तो विजन हड़पसर, माननीय उच्च अदालत में जनहित याचिका दर्ज करेगा। सभी हड़पसर निवासी जनहित याचिका में भाग लेंगे।

0 टिप्पणियाँ