मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नवचैतन्य तरुण मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
नवचैतन्य तरुण मंडल हड़पसर की ओर से गणेशोत्सव के अवसर पर परिसर की महिला व छोटे लड़के-लड़कियों के लिए 6 दिनों तक विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य प्रतियोगिता, नीबू चमचा, संगीत कुर्सी, खाना बनाना, रंगोली प्रतियोगिता, छोटे बच्चों द्वारा श्लोक, आरती पठन पाठ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतियोगी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार का स्वरुप सोने की नथ, पैठणी कुकर, शैक्षणिक साहित्य, साड़ी आदि प्रदान किए गए।
इस अवसर पर यहां नवचैतन्य तरुण मंडल के विश्वस्त एवं आधारस्तंभ शिवसेना हड़पसर विधानसभा संघटक संजय सपकाल, शहर समन्वयक प्रा. विद्या संतोष होडे, शाखा प्रमुख अजय सकपाल, महेश ससाणे, मंडल के विश्वस्त चंद्रकांत जगताप, कुमार भागवत, भद्रीनाथ केदारी, पांडुरंग माटे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन नवचैतन्य तरुण मंडल के अध्यक्ष कुणाल सपकाल, उपाध्यक्ष हर्षद जगताप, कार्यकारी अध्यक्ष यश दांणेकर, भरत माने, वैभव सपकाल, अभिजीत इंगले आदि द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ