मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रामटेकडी में पशुओं के अस्पताल का हस्ताक्षर अभियान आयोजित कर किया गया विरोध

परियोजना को स्थगित नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा : पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
रामटेकडी में पशुओं व कुत्तों के इलाज के लिए निर्माण किए जानेवाले अस्पताल को पुणे महानगरपालिका के आयुक्त ने मिशन पॉसिबल संस्था की ओर से शुरू करने के लिए उनकी अध्यक्षता में तीस वर्ष की अवधि के लिए अनुमोदन दिया गया है। इसका निषेध और विरोध करने के लिए ससाणेनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने हस्ताक्षर अभियान कर परियोजना का विरोध किया गया। इस मुहिम का आयोजन आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे द्वारा किया गया था।
इस पहल में पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे, समाजसेवक जीवन जाधव, उत्तम झुरूंगे, विजय नायर, हेमंत वाडकर, विक्रम आल्हाट,  विकास सुतार, रणजीत चव्हाण, गजानन शिंदे, अमर पाटिल, विकास जाधव, गणेश राऊत, शिवनाथ सातव, विकास तावरे आदि ने उपस्थित रहकर अपना विरोध प्रकट किया। 
पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे ने कहा कि रामटेकडी में अनुसूचित पशुओं व कुत्तों के इलाज के लिए निर्माण किए जानेवाले अस्पताल जो पुणे महानगरपालिका की परियोजना है जिसका हमारा तीव्र विरोध है। आप हमारे हड़पसरवासियों को सुखद परियोजना तो नहीं दे रहे हैं परंतु इस तरह की परियोजना देकर तकलीफ देने का काम किया जा रहा है, इसलिए हम पुणे महानगर पालिका का निषेध करते हैं। आयुक्त ने इस परियोजना को स्थगित नहीं किया तो हमारा इससे बड़ा आंदोलन होगा। 
मुहिम के आयोजक आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे ने कहा कि हड़पसर भाग में शैक्षणिक संकुल, अद्यतन खेल मैदान, आधुनिक पार्क, औद्योगिगीकरण, स्वास्थ्य सेवा आदि अच्छी और उच्च गुणवत्तावाली परियोजनाएं के अलावा अपशिष्ट परियोजनाएं, सूअर परियोजनाएं और अभी कुत्ता उपचार अस्पताल, ऐसी परियोजनाएं जो दूसरे नहीं चाहते हैं, उसे हम हड़पसरवासियों के सिर पर रखने का काम पुणे महानगरपालिका कर रही है, इसलिए उक्त नियोजित परियोजना को स्थगित या स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इस परियोजना के खिलाफ क्षेत्र की महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने स्वत: हस्ताक्षर कर विरोध जताया है। करीब डेढ़ हजार नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर इस परियोजना का विरोध किया है।
समाजसेवक जीवन जाधव ने कहा कि हड़पसर को ही इस से तरह की घटिया परियोजना क्यों दी जाती हैं? अच्छी कोई परियोजना आप हड़पसरवासियों के लिए क्यों नहीं लाते हैं, जिससे हमें खुशी मिल सके। हड़पसर के साथ ही पुणे महानगरपालिका  आखिर क्यों इस प्रकार का व्यवहार करती है, यह समझ के परे है।
हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए विजय ससाणे, अभिषेक कारखानीस, चिन्मय साडविलकर, वृषभ सातव के साथ आधार प्रतिष्ठान के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ