मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

श्री स्वामी समर्थ मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

फुरसुंगी, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
त्रिपुरारी पूर्णिमा के अवसर पर तुकाई टेकडी, तुकाईदर्शन, फुरसुंगी स्थित श्री स्वामी समर्थ मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। चित्रकार रवींद्र देशपांडे ने स्वामी की शानदार रंगोली बनाई। इसके चारों ओर तथा मंदिर क्षेत्र में भक्तगणों द्वारा दीपों (दीपक) की मनमोहक रचना की गई जो भाविकों को बहुत रास आई।
दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले, विनोद सातव, प्रवीण होले, शादाब मुलाणी, भूषण चव्हाण, अविनाश गोडसे द्वारा किया गया था। 
स्वामीभक्त प्रिया निंबरगी, पांडुरंग शेंडे, धीरज गायकवाड, समीर मुलाणी, ओम राऊत, अथर्व सातव व अन्य स्वामी भक्तगणों द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ