मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आकाश जगताप युवासेना पुणे कैंटोनमेंट विधानसभा युवा अधिकारी पद पर नियुक्त

मुंढवा, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
निष्ठावंत युवा शिवसैनिक आकाश सुनील जगताप को युवासेना पुणे कैंटोनमेंट विधानसभा युवा अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। आकाश जगताप द्वारा जारी विधायक व सामाजिक कार्यों को मद्देनजर रखते हुए उनका चयन किया गया है। शिवसेना पक्ष प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति की गई है। अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त पुणे कैंटोनमेंट विधानसभा युवा अधिकारी आकाश जगताप ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास दिखाकर जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं बखूबी निभाऊंगा। पूरी लगन व निष्ठा के साथ युवासेना का काम करूंग। युवाओं का मजबूत संघटन करते हुए युवासेना को और आगे बढ़ाने को मैं अपना प्रथम कर्तव्य मानता हूं। युवासेना के माध्यम से युवाओं के प्रश्न व उनकी नागरी समस्याओं को हल करने के साथ-साथ नागरिकों को आनेवाली दिक्कतों से राहत देने के लिए प्रयास करूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ