आंबेगांव खुर्द, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सह्याद्री सोसाइटी वाघजाई नगर आंबेगांव खुर्द की गलियों में ड्रेनेज डालने के काम का शुभारंभ प्रसाद शामराव जगताप, पूर्व सदस्य ग्रामपंचायत आंबेगांव खुर्द के शुभहाथों किया गया। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आंबेगांव खुर्द के इस क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हो रहा है वह संसद रत्न सांसद सौ. सुप्रिया सुले जी के कुशल मार्गदर्शन में हो रहा है और लोकप्रिय विधायक संजय चंदूकाका जगताप के आशीर्वाद और उनकी निधि से सम्पन्न हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जब इस क्षेत्र में पीने के पानी का संकट था तब उनकी निधि व आशीर्वाद से पानी के हजारों टैंकर मुफ्त उपलब्ध कराए गए और जांभुलवाडी रोड सिद्धिविनायक सप्तगिरी सोसाइटी, वाघजाई नगर, सह्याद्री सोसाइटी, राजगढ़ सोसाइटी, गगन गिरि हिल्स, पतंगराव कदम बंगले के आसपास, राधाकृष्ण मंदिर के आसपास के निवासियों को बहुत राहत मिली।
उन्होंने आगे बताया कि आंबेगांव खुर्द का यह क्षेत्र विकास से अछूता रहा है और अब विकास कार्य की शुरुआत वाघजाई नगर व सप्तगिरी सोसाइटी में पहले पानी समस्या को दूर करके अब ड्रेनेज डाली रही है। सप्तगिरी सोसाइटी में ड्रेनेज पाइप डालने के बाद कांक्रीट रोड भी अधिकांश बनाई जा चुकी है केवल चार गलियों की कांक्रीट बाकी है जो जल्द ही बन जाएगी। वाघजाई नगर की राजगढ़ सोसाइटी में ड्रेनेज लाइन डाली जा चुकी है और अब सह्याद्री सोसाइटी की गलियों में तथा श्रीराम सोसाइटी में ड्रेनेज लाइन डालने का काम शुरू हो रहा। ड्रेनेज के बाद कांक्रीट रोड बनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रो. विजय ठाकुर, सप्तगिरी सोसाइटी सचिव व ठेकेदार विक्रम पाटिल, राजगढ़ सोसाइटी के आरिफ शेख, जय मल्हार चौक के रामचंद्र चव्हाण, पीएमसी ठेकेदार के कर्मचारी मुबारक सुडान, रहीस सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सह्याद्री सोसाइटी के अशोक भोसले ने इस अवसर पर प्रसाद जगताप को विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया और अपनी ओर से उपस्थित जनसमुदाय की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।

0 टिप्पणियाँ