मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आण्णासाहेब मगर स्वास्थ्य केंद्र में नागरिकों की सेवा में बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में शिवसेना (ठाकरे गुट) का अहम योगदान : समीर तुपे

श्रेय नहीं बल्कि आण्णासाहब मगर आरोग्य केंद्र में सुविधा चाहिए : शिवसेना (ठाकरे गुट)
आण्णासाहेब मगर स्वास्थ्य केंद्र को लेकर जो लगातार शिवसेना (ठाकरे गुट) ने अनुवर्ती की है उस बारे में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पुणे शहर के उप शहर प्रमुख समीर तुपे, साथ में पूर्व विधायक महादेव बाबर, पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

हड़पसर के मगरपट्टा स्थित पुणे महानगरपालिका का आण्णासाहब मगर एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र है। उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाओं के अभाव में नागरिकों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बारे में पुणे महानगरपालिका स्वास्थ्य प्रशासन को अवगत कराने के लिए व नागरिकों की सेवा में बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए अहम योगदान शिवसेना (ठाकरे गुट) ने दिया है। यह जानकारी शिवसेना (ठाकरे गुट) पुणे शहर के उप शहर प्रमुख समीर तुपे ने दी। 
आण्णासाहब मगर स्वास्थ्य केंद्र को लेकर जो पिछले 3 सालों से लगातार शिवसेना (ठाकरे गुट) ने अनुवर्ती की है उस बारे में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर, पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर   उपस्थित थे। 
वर्तमान में मगर आरोग्य केंद्र पर सामान्य प्रसव की सुविधा उपलब्ध है परंतु सिजेरियन डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थियेटर की जरूरत होती है, इसका काम अभी पूरा नहीं हुआ है। साथ ही पास की इमारत में 50 बेड उपलब्ध हैं, जो ऑक्सीजन प्लांट से यह सुसज्जित हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए इस भवन को भी जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक कर्मचारियों को नियुक्त किया जाना चाहिए। 
आगे बोलते हुए समीर तुपे ने कहा कि आण्णासाहब मगर प्राथमिक आरोग्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की जल्द से जल्द पूर्तता होकर प्रसूतिगृह को शुरू किया जाए। इस मुख्य उद्देश्य से वर्ष 2019 दिसंबर महीने में हड़पसर विधानसभा शिवसेना के शिष्टमंडल ने पुणे महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग के पास आण्णासाहब मगर प्राथमिक आरोग्य केंद्र प्रसूतिगृह की समस्या के बारे में प्रशासन को अवगत कराया था, समस्या की गंभीरता को देखते हुए पुणे महानगरपालिका स्वास्थ्य अधिकारी रामचंद्र हंकारे, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अंजली साबणे ने आण्णासाहब मगर प्राथमिक आरोग्य केंद्र में आकर प्रत्यक्ष निरीक्षण भी किया था तब यहां शिवसेना के गटनेता पृथ्वीराज सुतार, पुणे शहरप्रमुख संजय मोरे भी उपस्थित थे तब शिवसेना गुटनेता पृथ्वीराज सुतार की निधि से आण्णासाहब मगर प्राथमिक आरोग्य केंद्र प्रसूतिगृह के विकास कार्य हेतु 10 लाख रुपयों का निधि दी थी। इस स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं को लेकर महानगरपालिका निगम के स्वास्थ्य प्रमुखों के पास हम लगातार अनुवर्ती करते आ रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधा प्रदान हो इसलिए शिवसेना हमेशा जनता के हित के लिए संघर्ष जारी रखेगी। आण्णासाहब मगर प्राथमिक आरोग्य केंद्र प्रसूतिगृह की मूलभूत सुविधा जल्द से जल्द पूर्तता करके प्रसूतिगृह को शुरू करने का जो निर्णय लिया है उसका हम स्वागत करते हैं। यह जनता के हित के लिए प्रशासन ने जो फैसला लिया है वो काबिले तारिफ है। 
पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख ने कहा कि जनता की सेवा में आण्णासाहब मगर स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने के लिए हम लगातार शिवसेना (ठाकरे गुट) के माध्यम से जो अनुवर्ती कर रहे थे उसे सफलता मिली है। स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान हो इसलिए हम प्रयास कर रहे हैं। 
हड़पसर परिसर में ससून    अस्पताल की तरह एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की बेहद आवश्यकता है और महानगर पालिका ने जल्द से जल्द हड़पसर के नागरिकों के लिए 200 बेड का एक सर्वसुविधायुक्त सुसज्जित मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल उपलब्ध कराया जाए।
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं को लेकर महानगरपालिका के स्वास्थ्य प्रमुख व विविध विभागों के अधिकारियों से कई बार मिलकर उनके साथ इस विषय पर चर्चा की एवं निवेदन भी दिए हैं। हड़पसर शिवसेना की ओर से स्वास्थ्य केंद्र प्रसूति गृह शुरू करना, 24 घंटे मृत्यु पास देने की सुविधा, साथ ही स्थानांतरित स्वास्थ्य केंद्र को उसके मूल स्थान पर फिर से शुरू करना इसके लिए लगातार हमने मनपा प्रशासन के पास अनुवर्ती की। अब इस स्वास्थ्य केन्द्र में 24 घंटे मृत्यु पास देने की सुविधा शुरू हुई है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां नॉर्मल डिलीवरी शुरू कर दी गई है। इन सभी सुविधाओं को शुरू करने के लिए हड़पसर शिवसेना पिछले चार वर्षों से निवेदन द्वारा और प्रत्यक्ष भेट देकर एवं निरंतर जो प्रयास कर रही थी उसे सफलता मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ