मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली सफलता तो बस झांकी है पिक्चर अभी बाकी है : इमरान शेख

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को धूल चटा दी है। यह जीत जनता की है, सत्ता के अहंकार में डूबी बीजेपी सरकार को जनता ने उसकी जगह दिखा दी है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली सफलता की जीत आम जनता की है। यह तो बस झांकी है पिक्चर अभी बाकी है। यह विचार पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के शहर संघटक इमरान शेख ने व्यक्त किये। 
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता पलटते हुए हिमाचल प्रदेश में भारी जीत हासिल की। पुणे के सारसबाग चौक पर पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के शहर संघटक इमरान शेख व कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाते हुए ऊंट पर सवार होकर नागरिकों को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई तब पहल के आयोजक इमरान शेख बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां कांग्रेस नेता बलिराम डोले, अक्षय बहिरट के साथ पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी व कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
इमरान शेख ने आगे में कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत प्राप्त करते हुए कांग्रेस को सबसे ज्यादा 40 सीटें मिली हैं। लिहाजा, बीजेपी की ताकत कम हो गई है और उसे 25 सीटों पर संतोष करना पड़ा। निर्दलीयों को 3 सीटें मिली हैं। यह जीत आम जनता की जीत है। भाजपा का देश में अब पतन निश्चित रूप से होगा।
गंदी राजनीति खेलनेवालों को अच्छा सबक जनता ने सिखाया है, सबके दिन आते हैं, भले ही बीजेपी के पास ईडी, सीबीआई जैसी सरकारी एजेंसियां हैं, लेकिन उन्हें सोचना चाहिए कि लोगों ने उन्हें क्यों नकार दिया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली सफलता से साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा का देश में पतन होने की शुरूआत हो गई है और एक के बाद एक राज्य भाजपा के हाथ से जाते जाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ