हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
दीया फाउंडेशन की ओर से बिना किसी सत्ता या पद के कांग्रेस की विचारधारा को निभाते हुए, सभी धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के लिए त्यौहारों और समारोह का आयोजन किया जाता है। नगरसेवक काम नहीं कर रहे हैं परंतु जनसेविका नसीम अम्मी शेख व दयावान इमरान शेख जनता के प्रश्न व नागरी समस्या हल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ नागरिक पा सकें इस मुख्य उद्देश्य से जन जन तक पहुंचने का काम दीया फाउंडेशन के माध्यम से वे कर रहे हैं। इनके कार्य की सराहना हो रही है। ऐसे काबिल नेतृत्व को महानगरपालिका में नगरसेवक पद का अवसर अवश्य मिलना चाहिए। यह विचार पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बालासाहब शिवरकर ने व्यक्त किए।
दीया फाउंडेशन के माध्यम से जनसेविका नसीम अम्मी शेख की पहल से क्रिसमस के उपलक्ष्य में बाल समारोह का आयोजन सैयदनगर में किया गया था, तब प्रमुख अतिथि के रूप में बालासाहब शिवरकर बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां कांग्रेस कमेटी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव बलिराम डोले, रहमान शेख, शहाजी खंडागले, गणेश रेवले, संजय डोंगरे आदि अतिथिगणों के साथ बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर दीया फाउंडेशन के संस्थापक दयावान इमरान शेख और नसीम अम्मी शेख के कार्यों की समीक्षावाले कैलेंडर का विमोचन समारोह में उपस्थित अतिथिगणों द्वारा किया गया।
क्रिसमस के उपलक्ष्य में नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए आयोजित किए गए बाल समारोह में घोड़े, ऊँट, रथसवारी के साथ विभिन्न मनोरंजन खेलों का नि:शुल्क आयोजन किया गया था, जिसका पूरा लुफ्त सैकड़ों बच्चों ने उठाया।
कई वर्षों तक नगरसेवकों ने इस क्षेत्र में सत्ता का आनंद लिया, लेकिन यहां पानी, सड़क, बिजली और कई नागरिक मुद्दे लंबित हैं, जनता ने हमें मौका दिया तो नागरिक समस्याओं के समाधान की पहल करेंगे। यह विश्वास पुणे शहर कांग्रेस के संघटक दयावान इमरान शेख ने व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ