मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संजय सपकाल के जनसंपर्क कार्यालय में मनाई गई ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसेना (ठाकरे गुट) हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय बापू सपकाल की ओर से शिवसेना हड़पसर शाखा में महिला शिक्षा की नींव रखनेवाली भारत की पहली महिला शिक्षिका ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय बापू सपकाल ने ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करके अभिवादन किया। यहां शिवसेना हड़पसर शाखा के शाखा प्रमुख अजय सपकाल, उपशाखा प्रमुख कुणाल सकपाल, भाऊ माकर, सुरेश दोरी, इंदुताई इंगुलकर, ऋषिकेश गायकवाड, ताई थोरात, अक्षय आबणावे आदि के साथ अन्य शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ