मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रामटेकड़ी के बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल और आम जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जाए : इमरान शेख

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महंगाई के कारण आम आदमी के लिए त्यौहार मनाना मुश्किल हो गया है। रामटेकड़ी और सैयदनगर परिसर की महिलाओं को शिरकुरमा मेवा के पैकेट बांटे गए हैं ताकि आम जनता रमजान ईद मना सके। रामटेकड़ी परिसर के बच्चे भविष्य में शिक्षा से वंचित न रहें, इसलिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल और आम जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु सरकारी अस्पताल होना चाहिए, इसके लिए पुणे महानगर पालिका प्रशासन से अनुवर्ती करूंगा। यह विचार पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के शहर संघटक इमरान शेख ने व्यक्त किये। 
दीया फाउंडेशन की ओर से सैयदनगर व रामटेकडी परिसर की करीब साढ़े छह हजार महिलाओं व नागरिकों को शिरकुरमा मेवा के पैकेट बांटे गए, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां रफीक भाई, शहाजी खंडागले, बापू मिरेकर, मुस्ताक भाई, कृष्णा अदमाने, अक्षय बहिरट, बाला साबले, ललीत, मुन्ना पवार व दीया फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे। 
कांग्रेस के युवा नेता बलीराम डोले ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आई है तब से महंगाई बढ़ती जा रही है। त्यौहार, समारोह मानो नागरिकों के सामने एक संकट आ गया है। ऐसे में दयालु इमरान शेख जैसा कार्यकर्ता उनके सुख-दुःख में उनके साथ   मजबूती से खड़े होकर उन्हें खुशियां दे रहा है।
पुणे महानगरपालिका में आम जनता की आवाज उठाने के लिए हमें दयावान इमरान शेख चाहिए
दयावान इमरान शेख एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो हमेशा समाज के निचले स्तर के गरीबों और जरूरतमंदों के लिए कुछ ना कुछ प्रयास करते रहते हैं। त्यौहार, समारोह में आम जनता को मुफ्त में राशन बांटा जाता है। सही मायने में ऐसे सामाजिक कार्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित दयालु इमरान शेख जैसा कार्यकर्ता पुणे महानगरपालिका में आम जनता की आवाज उठाने के लिए हमें चाहिए। यह भावना  उपस्थित लोगों ने व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ