मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्य में मधुमक्खी पालकों के लिए ‘मधुमित्र’ पुरस्कार : आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई

पुणे, मई (जिमाका)
राज्य के मधुमक्खी पालकों को राज्य स्तरीय मधुमित्र पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सभापति रवींद्र साठे ने इस पुरस्कार की घोषणा  की है।
राज्य खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड विभिन्न मधुमक्खी पालन योजनाओं को लागू कर रहा है। राज्य में मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं हैं। मधुमक्खी पालन की ओर अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करने, लोगों में जागरूकता पैदा करने और मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष से ‘मधुमित्र’ पुरस्कारों की घोषणा की गई है। मधुमक्खी पालन में मेहनत करने वाले पुरुष व महिला दोनों मधुमक्खी पालकों को इसमें शामिल किया जाएगा।
पुरस्कार 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर मध संचालनालय, महाबलेश्वर में वितरित किए जाएंगे। पुरस्कार में नकद रकम, शॉल और प्रमाण पत्र शामिल है। श्री साठे ने अपील की है कि इन पुरस्कारों में अधिक से अधिक मधुमक्खी पालक भाग लें।
पुरस्कार के लिए आवेदन खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के सभी जिला कार्यालयों में उपलब्ध हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 12 मई है। अधिक जानकारी के लिए डी. आर. पाटिल (मोबा. 9423862919) से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ