मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

देश के विकास में श्रमिकों का अहम योगदान : सनी गवते

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
श्रमिकों का देश के विकास में अहम योगदान है। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मजदूरों के परिश्रम, दृढ़-निश्चय और निष्ठा का दिवस है। एक मजदूर देश के निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाता है और उसका देश के विकास में अहम योगदान होता है। यह विचार पुणे युवासेना (ठाकरे गुट) के शहरप्रमुख सनी गवते ने व्यक्त किए। 
1 मई मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर शिवसेना पुणे कैन्टोन्मेंट मतदार  संघ की ओर से श्रमिकों एवं नागरिकों का भव्य सम्मान किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा प्रमुख उत्तम भुजबल, विभाग प्रमुख भगवान वायाल, राजेन्द्र शहा, अतुल गोंधकर, अनिल दामजी, जितेंद्र जठार,  रमेश क्षीरसागर, किरण कांबले, उमेश पाटिल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
आगे बोलते हुए सनी गवते ने कहा कि श्रमिकों का समाज में अपना ही एक स्थान है। यह दिन मजदूरों और श्रमिकों को समर्पित है। यह विशेष दिन उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प को मनाने के लिए समर्पित किया गया है। समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करने और उनकी पहचान को जानने के लिए एक खास दिन निश्चित रूप से ज़रूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ