मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मराठी फिल्म ‘जँगो जेडी’ का पोस्टर रिलीज

मराठी में फिल्म जगत में हमेशा नए विषयों पर आधारित फिल्म बनाई जाती है। मराठी फिल्म अपनी अलग कहानी में उम्दा अभिनय का तड़का लगाकर गुणवत्ता निर्माण समीकरण दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करता है। इसी समीकरण की तर्ज पर एक अनोखी कहानी के साथ जल्द ही एक मराठी फिल्म दर्शकों को देखने को मिलेगी। मराठी फिल्म ‘जांगो जेडी’ का पहला पोस्टर सोशल मीडिया के माध्यम से रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्माण मिल प्रा. लि. प्रोडक्शन के बैनर तले रोहित भागवत और हरदीप सचदेव कर रहे हैं। हरदीप सचदेव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। एक खूबसूरत पेंटिंग की तरह दिखने वाला ‘जँगो  जेडी’ का अनोखा पहला पोस्टर प्रशंसकों के सामने आ गया है। मुंबई शहर के नायक और नायिकी रोमंटिक जोड़ी की तरह पोस्टर को दर्शाया गया है। इस फिल्म में एक अनोदन प्रेम कहानी के संकेत पोस्टर में दिया गया है। टाइटल से पता चलता है कि इस फिल्म में लव स्टोरी के साथ-साथ कुछ और विषयों को भी को सस्पेंस में रखा गया है। पोस्टर में टैग लाइन ‘तुम्छीतला नायक’ से पता चलता है कि यह आम युवाओं के हीरो बनने के बारे में है। जँगो जेडी फिल्म में आपको कई नए विषय भी देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में गौरी नलावडे, अभिनव सावंत सोबत आदित्य आंब्रे, योगेश सोमण, डॉ. निखिल राजेशिर्के, वरुण पनवार कलाकारों की प्रमुख भूमिका है। निर्देशक हरदीप सचदेवा ने इससे पहले ‘लगान’ और ‘दिल चाहता है’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में परिणामकारक योगदान दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ