मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रताड़ित महिला व बालिकाओं से ‘सखी-एक थांबा केंद्र’ से संपर्क करने की अपील

पुणे, मई (जिमाका)
घरेलू उत्पीड़न, बलात्कार, यौन उत्पीड़न, वेश्यावृत्ति, एसिड अटैक, बाल विवाह, साइबर अपराध, अपहरण और अन्य मामलों में पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए ‘सखी-एक थांपा केंद्र’ से संपर्क करने की अपील की गई है।
‘सखी एक थांबा केंद्र’ के माध्यम से अप्रैल 2022 से मार्च 2023 की अवधि के दौरान प्रताड़ित महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की गई है। इसमें 225 महिला व बालिकाओं को विधि सेवा प्राधिकरण के विधि सहायता व सलाह, 70 जनों को चिकित्सा उपचार के लिए मदद व मार्गदर्शन, 87 जनों को पुलिस कार्रवाई के लिए मदद व मार्गदर्शन, 446 को मानसिक समुपदेशन, 152 महिला व 18 बालिकाओं को ‘सखी-एक थांबा केन्द्र’ में आश्रय दिया गया है। इसके साथ ही 83 महिला व बालिकाओं को अन्य सेवाएं प्रदान की गई हैं।
सखी-एक थांबा केंद्र क्र. 1, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने, मुंढवा, पुणे- 36 स्थित शासकीय लड़कियों का निरीक्षणगृह, विशेषगृह, बालगृह,  (संपर्क क्रमांक 8177955181) में स्थापित किया गया है। पीड़ित महिला व बालिकाओं को मदद के लिए ‘सखी-एक थांबा केन्द्र’ से संपर्क करना चाहिए। यह अपील जिला महिला व बाल विकास अधिकारी अश्विनी कांबले द्वारा की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ