केरल के सरकारी अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए लाये गए अभियुक्त ने महिला डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना कोटरकरा के तालुका अस्पताल में आज सुबह हुई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने अस्पताल में, उसे लाने वाले पुलिसकर्मी सहित चार अन्य लोगों पर भी वार किया। संदीप नाम का यह अभियुक्त स्कूल शिक्षक है। केरल सरकार चिकित्सा अधिकारी संघ और भारतीय चिकित्सा संघ ने इस घटना को लेकर राज्यव्यापी विरोध शुरू कर दिया है। केरल उच्च न्यायालय ने राज्य में चिकित्सकों पर हाल के हमलों पर विचार-विमर्श के लिए आज दोपहर एक विशेष बैठक बुलाई।

0 टिप्पणियाँ