मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे गार्ड/लोको पायलट लॉबी में फ्रंट लाइन कर्मचारियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा उपचार कार्यशाला सम्पन्न


पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल के पुणे स्टेशन पर  फ्रंट लाइन कर्मचारियों के लिये गार्ड/लोको पायलट लॉबी मे प्राथमिक चिकित्सा उपचार के बारे में प्रायोगिक सत्र आयोजित किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सेफ्टी विभाग के मंडल सेफ्टी अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार के समन्वय से हुए इस सत्र में चिकित्सा विभाग की डॉ. निती आहुजा, चीफ ब्रदर श्री शाम डोके ने सिगनल, ऑपरेटिंग विभाग के 100 कर्मचारियों को प्रेक्टिकल, डेमो  तथा वीडियो के माध्यम से सीपीआर, ऑन द स्पॉट उपचार के टिप्स, चेतना का विकार, मानव शरीर द्वारा तबियत ठीक नहीं होने पर दिए जाने वाले महत्वपूर्ण संकेत, घाव, फ्रैक्चर, रक्तस्राव नियंत्रण, हड्डी और जोड़ों की चोट, स्प्लिंटिंग, जलन और अन्य आपात दुर्घटना स्थिति, पीड़ितों का परिवहन आदि स्थितियों में किए जाने वाले प्राथमिक चिकित्सा उपचारों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
इस प्रशिक्षण के पश्चात गाड़ियों की शंटिंग करते समय सेफ्टी नियमों के पालन आदि विषयों पर गहन चर्चा की गई।
अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने इस आयोजन के सफल आयोजन पर कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण सत्र नियमित रूप से अन्य बड़े स्टेशनों पर भी किए जाएंगे ताकि इमरजेंसी की स्थिति में मौके पर ही कर्मचारी को अपने प्रशिक्षित साथियों के सहयोग से तुरन्त प्रारंभिक उपचार करके राहत दी जा सके तथा कार्य के नियमों की जानकारी हो।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्री मनीष कुमार सिह, सहायक मंडल सेफ्टी अधिकारी श्री पी.के. सिन्हा तथा सहायक परिचालन प्रबंधक श्री सचिन पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान सेफ्टी विभाग के सेफ्टी काउंसलर धनंजय चंद्रात्रे ने भी सहयोग दिया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ