हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
नागरिकों को आयकर चालान जारी करने की मांग शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के संघटक संजय बापू सपकाल ने पुणे महानगर पालिका प्रशासन से की है। शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) हड़पसर विधानसभा, महात्मा फुले सार्वजनिक वाचनालय व अभ्यासिका और शिव मावला युवा सामाजिक संस्था की ओर से हड़पसर क्षेत्रिय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर व अधीक्षक अभियंता शेख को नागरिकों को आयकर चालान जारी करने की मांग का निवेदन दिया गया है। इस अवसर पर यहां विभाग प्रमुख दत्ता खवले, शाखा प्रमुख अजय सकपाल, विवेक तुपे, प्रथमेश तुपे, उपशाखा प्रमुख बालासाहेब राजगे, कुणाल सपकाल, सुरेश दोरी, अक्षय पोटे, शुभम ओव्हाले के साथ शिवसैनिक उपस्थित थे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए संजय बापू सपकाल ने बताया कि नागरिकों को आयकर चालान वर्ष 2021 तक समय पर मिल रहा था परंतु पिछले साल नागरिकों को आयकर चालान मिला ही नहीं और न ही कोई सूचना या नोटिस प्राप्त हुआ। साथ ही इस वर्ष भी नागरिकों को कर चालान की पूर्व सूचना नहीं मिली। हालांकि सभी प्रॉपर्टीधारकों को घर पर टैक्स चालान दिया जाए।
जल्द से जल्द हर नागरिक के घर पर टैक्स का चालान पहुंचाया जाए ताकि सभी को अपना टैक्स भरने का समय मिल सके और साधारण आयकर भुगतान समय पर हो। यह मांग उन्होंने मनपा प्रशासन से की है।

0 टिप्पणियाँ