वाशी, (नवी मुंबई) (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
योगविद्या, सेक्टर 9, वाशी (नवी मुंबई) में पुरस्कार वितरण समारोह हाल ही में संपन्न हुआ। जाणीव प्रकाशन, कोकण मराठी साहित्य परिषद, आगरी विकास साहित्य परिषद द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध गज़लकार श्री. ए. के. शेख ने की।
नाटककार, कादंबरीकार, कवि और जाणीव प्रकाशन के प्रकाशक श्री मोहन भोईर ने अपने प्रास्ताविक में कहा कि विविध प्रकार की साहित्य पुस्तकों के कतिपय पुरस्कार पिछले दो साल कोरोना की वजह से नहीं ले सके थे। 174 पुस्तकें जाणीव प्रकाशन ने आज तक प्रकाशित की हैं, जिसकी वजह से अनेक साहित्यिक प्रसिद्धि के प्रकाश में आये। उन्होंने विविध उपक्रम आयोजित करके कई बार आर्थिक नुकसान केवल साहित्यिक रूचि के कारण सहा है।

सर्वोत्कृष्ट मराठी काव्य संग्रह- कै. दीनानाथ सुतार स्मृति पुरस्कार- अस्वस्थ वर्तमानातील मी- बाबू फिलीप डिसोजा (निगडी, पुणे), सर्वोत्कृष्ट मराठी कथासंग्रह कै. यमुनाई भोईर स्मृति पुरस्कार- एक झुंज-माधुरी वैद्य डिसोजा (कुमठेकर) (निगडी, पुणे) को सम्मान पत्र, आकर्षक स्मृति चिन्ह, शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अभिनेता विशाल पाटिल, मुकुंद महाले, अनिल पिसे (अफ्रीका) प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
वरिष्ठ पत्रकार, संपादक धनंजय गोंधली के ‘शब्दांची झाली फुले’ मराठी काव्यसंग्रह का विमोचन किया गया। उम्र और तबीयत ठीक नहीं होने से वे नहीं आ सके। कवि सम्मेलन में पुंडलिक पाटिल, जितेंद्र लाड आदि कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
संपूर्ण कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सुचारू रूप से प्रसिद्ध कवयित्री सौ. दमयंती भोईर ने किया। आभार प्रदर्शन आशा पाटिल ने किया।

0 टिप्पणियाँ