पुणे, जून (जिमाका)
‘शासन आपल्या दारी’ अभियान के अंतर्गत जिला कौशल्य विकास, रोजगार व उद्योजकता मार्गदर्शन केंद्र, पुणे व स्वामी विवेकानंद संस्था, पुणे द्वारा संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का 5 जून को सुबह 10 बजे शहर के महात्मा फुले हाईस्कूल, नाना पेठ में आयोजन किया जाएगा।इस मेले में जिले के औद्योगिक परिसर के कुल 21 उद्योगपति भाग लेंगे। कुल 2 हजार 830 रिक्त पद भरे जाएंगे। यह रोजगार मेला 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई सभी ट्रेड, डिप्लोमा, इंजीनियर, बीबीए, बीसीए, एमसीए, एमबीए-फाइनेन्स, मार्केटिंग, बीएससी व एमएससी ऐसे अनेक योग्य इच्छुक उम्मीदवारों को इस रोजगार मेले के माध्यम से नोकरी के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों को भी नोकरी के लिए अवसर उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की अधिक जानकारी http://www.rojgar.mahaswayam.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस वेबसाइट पर अपनी पसंद की नोकरी का रजिस्ट्रेशन करें। निजी क्षेत्र में विभिन्न पदों के साक्षात्कार के लिए इच्छुक उम्मीदवार रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें और अवसर का लाभ उठाएं।
साक्षात्कार के लिए आते समय उम्मीदवार अपने ओजिनल शैक्षणिक कागजात, पासपोर्ट छायाचित्र, आवश्यकतानुसार आवेदन व आधारकार्ड साथ लाएं। यह अपील जिला कौशल्य विकास, रोजगार व उद्योजकता मार्गदर्शन केंद्र के प्रभारी सहायक आयुक्त सा. बा. मोहिते ने की है।

0 टिप्पणियाँ