मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की, साथ ही दो देशों के बीच कार्गो रेल सेवा का भी उद्घाटन किया गया

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड ने आज नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय बैठक की। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने अर्थव्‍यवस्‍था, ऊर्जा, अवसंरचना, शिक्षा और जनसंपर्क के क्षेत्रों में भारत नेपाल संबंधों में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। बातचीत के  बाद कई महत्‍वपूर्ण समझौतों पर हस्‍ताक्षर हुए।नेपाल के प्रधानमंत्री आज शाम राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलेंगे। आज सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री राजघाट गए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    श्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड भारत की चार दिन की यात्रा पर कल नई दिल्‍ली पहुंचे थे। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद श्री दहल की यह पहली विदेश यात्रा है। श्री दहल कल उज्‍जैन और इंदौर भी जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भारत-नेपाल रेल सेवा के अंतर्गत बथनाहा स्‍टेशन से, आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर कार्गो रेल सेवा का उद्घाटन किया। इस सेवा से बथनाहा और विराट नगर के कस्‍टम यार्ड जुड़ जाएंगे। दोनों नेता नई दिल्‍ली से बथनाहा और विराट नगर कस्‍टम यार्ड के बीच नवनिर्मित रेलखंड पर मालगाड़ी सेवा का उद्घाटन किया । पूर्वोत्‍तर सीमांत रेलवे ने बथनाहा स्‍टेशन पर मुख्‍य समारोह का आयोजन किया है। यह परियोजना फोर्ब्‍सगंज-बथनाहा-विराट नगर रेल परियोजना का हिस्‍सा है और इसका प्रमुख भाग बिहार के अररिया जिले से होकर गुजरता है। नई रेल सेवा से दोनों देश पेट्रोलियम, अनाज, निर्माण सामग्री जैसी ढुलाई सेवा का लाभ उठाएंगे। इससे दोनों देशों के बीच व्‍यापार और वाणिज्‍य को भी बढ़ावा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ