मांजरी, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की संयुक्त जयंती के अवसर पर मांजरी बुद्रुक के आईसाहेब प्रतिष्ठाण की ओर से शिव-भीम फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर यहां प्रमुख अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेश आण्णा घुले, रिपाई (ए) महाराष्ट्र राज्य की उपाध्यक्षा संघमित्रा गायकवाड, दलित पैंथर के यशवंत नडगम, संजय सोनवणे, जितिन कांबले, बालाजी अंकुशराव, बापूसाहेब घुले, रवींद्र पवार, अमोल चव्हाण, महादेव दंदी, कालीदास गायकवाड, राजू हिरभगत, सचिन चव्हाण, सुमित भोसले, अतिश थोरात, निखिलराजे भोसले, सिद्धांत कांबले, अमित भोसले, वैभव भोसले, विशाल धारवाडकर, संभाजी घुले व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शिव-भीम फेस्टिवल में युवाओं के लिए डीएमडी डांस मांजरी डांस प्रतियोगिता, के.के.घुले विद्यालय में सुशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए लघुउद्योग व नोकरी मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसे विकास रासकर व देवेंद्र रौराले ने कई युवक -युवतियों को संबोधित करते हुए कैरियर के बारे में बहुमूल्य मार्गदर्शन किया। शिव-भीम गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। जरूरतमंद 300 महिलाओं को साड़ी, 8 छात्रों को साइकिल व 500 छात्रों को स्कूल सामग्री, साथ ही 35 वरिष्ठ और विकलांग नागरिकों को पूर्ण पोशाख वितरित किए गए। साथ ही सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभानेवाले समाजसेवकों का सम्मान किया गया, जिसमें रोहिदास ऊंद्रे को मांजरी भूषण, डॉ.नितिन वाघमारे को आदर्श डॉक्टर, संगीता घुले को शिवरत्न, मिनाज मेमन को भीमरत्न, एडवोकेट महेंद्र ओव्हल को कायदारत्न, वसंतराव वाघमारे व नितिन जाधव को राज्यस्तरीय समाजभूषण और पृथ्वीराज नितनवरे व निरंजन ओव्हाल को उद्योगरत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। शिव-भीम फेस्टिवल के माध्यम से सामाजिक दायित्व आईसाहेब प्रतिष्ठाण ने निभाया है। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक आईसाहेब प्रतिष्ठाण के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण भोसले और अध्यक्ष बालासाहेब भोसले ने दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आईसाहेब प्रतिष्ठाण के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचलन कोमल भोसले और आभार प्रदर्शन पूजा कांबले ने किया।

0 टिप्पणियाँ